Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष राजू कुमार के द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि दोनों भाई मृतक यमुना यादव व प्रभंश यादव शुक्रवार की शाम खेत मे खाद का छिड़काव करने गए थे। देर रात तक दोनों जब घर नही लौटे तो शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे परिजनों के द्वारा रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सिझुआं गांव जाकर मामले की तफ्तीश की लेकिन दोनो का कहीं कुछ पता नही चला। वही शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गाव के पास कुएं में एक शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान गांव के हीं यमुना यादव के रूप में की गई।
वही इस घटना के बाद मृतक का भाई गांव से फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि दोनो भाई में भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस घटना की पड़ताल भूमि विवाद व अवैध संबंध के एंगल से कर रही है। मृतक के दोनों पैर कपड़े से बंधे मिले इस कारण पुलिस को आशंका है कि कि हत्या कर के शव को कुएं में फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि हत्या कैसे की गई है। इस संबंध में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवारिक विवाद में हत्या की घटना का अंजाम दिया गया है। पुलिस मृतक के सगे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।