Homeबिहारकार से 7.22 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

कार से 7.22 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

 Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लहुरबारी नहर पथ पर इस्माइलपुर गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 7.22 किलोग्राम गांजा बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। वही मौके से पुलिस के द्वारा कार में सवार एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरा धंधेबाज भाग में सफल रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए छापेमारी दल का गठन किया गया है। जिसमें मोहनिया के थानाध्यक्ष पुनि. अवधेश कुमार अनि.राजू कुमार, सिपाही ब्रह्मदेव दास, प्रिंस तामसोय एवं आदित्य कुमार शामिल थे। टीम द्वारा लहुरबारी पथ पर इस्माइलपुर गांव के समीप रामगढ़ व उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एनएच 30 की तरफ से एक कार आई। जो पुलिस को देखकर कुछ दूर पर रुक गई। उसमें से उतर कर दो लोग भागने लगे। जिसमें से एक व्यक्ति दिनेश सिंह पिता नगीना सिंह ग्राम कानडिहरा,थाना कुदरा जिला कैमूर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वही एक व्यक्ति भागने में सफल रहा है। कार की तलाशी में पिछले सीट पर भूरे रंग के तीन पैकेट रखे गए थे। जिसमें 7.22 किलो गांजा रखा गया था। फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments