Homeपूर्णियाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ओबैसी के लूटे सियासी खोह में देंगे दस्तक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओबैसी के लूटे सियासी खोह में देंगे दस्तक

Bihar: पूर्णिया जिले में एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असादुद्दीन ओबैसी के लुटे सियासी खोह से भी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी खुद इस इलाके में दस्तक देंगे। वह जनवरी के अंतिम सप्ताह में यात्रा के दौरान सीमांचल में पहुंचेंगे। अभी तक के रूट के अनुसार वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से किशनगंज के ठाकुरगंज होते हुए पूर्णिया जिले के जलालगढ़ पहुंचेंगे। जलालगढ़ से यह यात्रा पूर्णिया शहर पहुंचेंगी और यहां रंगभूमि मैदान में सभा होगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में सीमांचल की 4 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस के साथ राजद की नींद खराब करने वाले ओबैसी के पास अब मात्र 1 विधायक बचे हैं। 3 विधायक राजद में मिल चुके हैं। ये सीमांचल के 4 ऐसे सीट हैं, जहां अल्पसंख्यक आबादी जीत-हार का अहम फैक्टर है। पहले इन सीटों पर कांग्रेस व राजद का कब्जा हुआ करता था। ऐसे में ओबैसी के इस लूटे खोह में राहुल गांधी की दस्तक ने शीतलहर के बीच सियासी गर्मी बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर यहां प्रदेश स्तरीय नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। राहुल गांधी के निजी सलाहकार बायजू जी भी तय रूट का दौरा कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष का दौरा हो चुका है।

पूर्णिया जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि यह तय हो गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा। निश्चित तिथि यात्रा को देखते हुए तय होती है। 14 जनवरी से मणिपुर से यह यात्रा शुरु हो रही है। असम व पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी होते हुए ठाकुरगंज व जलालगढ़ के बाद वे पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां रंगभूमि मैदान में जनसभा के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही रात्रि विश्राम होगा। इसके लिए हर आवश्यक इंतजाम उनके साथ चलने वाली टीम के पास होता है। कुल 108 लोगों का यह दल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रात्रि विश्राम साथ चलने वाले विशेष कंटेनर में ही करते हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments