Homeशिवहरउत्पाद विभाग पर विद्युत कर्मी की पिटाई के साथ 64 हजार रुपये...

उत्पाद विभाग पर विद्युत कर्मी की पिटाई के साथ 64 हजार रुपये छीनने का आरोप

Bihar: शिवहर जिले के पिपराही मुख्य चौक पर उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा गुरुवार की रात विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण से जुड़े कर्मी की पिटाई कर 64 हजार 306 रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित विद्युत कर्मी की पहचान अंबाकला निवासी अशोक कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित विद्युत कर्मी अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि वह राजस्व वसूली के 64 हजार 306 रुपये वसूल कर लौट रहे थे। मुख्यालय चौक के पास होटल में खाना खाने गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जंहा होटल वाले ने नानवेज नहीं होने की बात कही। वह आगे बढ़ते इससे पहले ही दो वाहन पर सवार होकर पहुंची उत्पाद टीम में शामिल अधिकारी ने अशोक कुमार का मुंह महका। जिस पर अशोक ने पूछा कि हो गया की और कुछ जांच करना है। जवाब में गाली दी गई। अशोक ने कहा कि मैं भी विद्युत विभाग का स्टाफ हूँ। गाली मत दीजिए। इससे नाराज होकर उक्त अधिकारी ने गाली-गलौज व मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए और जेब से वसूली के रुपये छीन लिए। साथ ही उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

आसपास के लोग उत्पाद विभाग के अधिकारियों की दबंगई देखकर भड़क गए। वहीं जमकर हंगामा करने लगे। लोगों को उग्र होते देखकर एक वाहन में सवार लोग फरार हो गए। वहीं कुछ देर बाद दूसरा वाहन लेकर भी उत्पाद टीम फरार हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अशोक कुमार ने बताया कि वह कुल 64 हजार 306 रुपये वसूल कर आ रहे थे। जिसे उत्पाद टीम ने छीन लिया है। सूचना के बाद एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय स्वरूप के नेतृत्व में पिपराही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जांच के उपरांत कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments