Saturday, April 26, 2025
Homeमोहनियाईवीएम में 5 प्रत्याशियों का किस्मत हुआ बंद

ईवीएम में 5 प्रत्याशियों का किस्मत हुआ बंद

Bihar: मोहनियां,  203 रामगढ़ विधान सभा का उप चुनाव  बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न। जिसमें कुल 52.40% मतदान हुआ है। इसी के साथ 5 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है।जिसमें भाजपा के अशोक कुमार सिंह, राजद के अजीत कुमार सिंह, बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव, जन सुराज पार्टी के सुशील कुमार सिंह व राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के राज कुमार राम का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम को मोहनियां के कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में बने वज्रगृह में रखा गया है। जंहा वज्रगृह की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। वज्रगृह तक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जहां ड्राप गेट बनाया गया है।

कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में बिना पास के किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। सम्बंधित जानकारी देते हुए एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध है। ईवीएम को वज्रगृह में सील कर दिया गया है। जिसकी निगरानी केंद्रीय सुरक्षा बल के द्वारा किया जा रहा है। वज्रगृह तक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मुख्य द्वार पर पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस के जवान तैनात हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments