Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में जानकारी देते हुए जख़्मी जवान के बड़े भाई नीरज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि अभिषेक पूंछ जिले के मेंडर सेक्टर बार्डर पर पिछले दो वर्षों से तैनात है। जिसका तबादला असम के लिए हो गया था। किन्तु अचानक पहलगांव में आंतकी हमले में मारे गए पर्यटकों के बाद भारत एवं पाक के बीच तनातनी से सरकार ने तबादला पर रोक लगा दिया। इसी दौरान मंगलवार की रात आपरेशन सिंदूर के तहत भारत के सैनिकों द्वारा दुश्मनों के गढ़ में घुसकर एयर स्ट्राइक किया गया। जिससे बौखलाए आंतकियों के द्वारा मेंडर सेक्टर में फाइरिंग शुरू कर दी गई।
जिसमें अभिषेक के जांघ व बाएं हाथ पर गोली लग गई। जिसके बाद साथी जवानों के द्वारा अभिषेक को नजदीक के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभिषेक के जांघ से गोली निकाली गई। जिसके बाद मोबाइल के जरिये स्वजन से अभिषेक की बात कराई गई। फ़िलहाल जवान अभी खतरे से बाहर है। जिसे बेहतर इलाज के लिए जम्मू कश्मीर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिषेक करीब तीन माह पहले घर आया था। वही जख्मी जवान के पिता एक किसान हैं।