Homeचांदआग लगने से कुल 100 एकड़ के आसपास गेंहू की फसल जलकर...

आग लगने से कुल 100 एकड़ के आसपास गेंहू की फसल जलकर राख

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत अमांव गांव में आग की चपेट में आने से सैकड़ों बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग कैसे लगा है इसके कारण का पता नहीं चला है। दरसल दोपहर चिलचिलाती धूप में केशरी गांव से आग की लपटे उठी और देखते देखते आग केशरी कलवरा होते हुए अमांव गांव में फैल गई। अमांव गांव के उत्तर पश्चिम में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

किसानों के द्वारा आग बुझाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां एक घंटे से अधिक बिलंब पर पंहुची। दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने तक लगभग अमांव गांव का कुल 100 एकड़ के आसपास गेंहू की फसल जल कर राख हो गई।

अमांव गांव में विजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, श्रीपति यादव, मोहन सिंह आदि दर्जनों किसानो का 100 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा राजस्व कर्मचारी को भेजकर जली हुई गेंहू फसल क रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने ने कहा सभी पीड़ित किसान को आपदा प्रबंधन विभाग से आवश्यक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments