Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ग्रामीण बुधराम विन्द ने बताया कि सुदर्शन अपने भेड़ों को लेकर भगवानपुर थाना क्षेत्र नौगढ़ मौजा में चरा रहे थे। इस दौरान तेज आंधी पानी आई। जिससे बचने के लिए वह एक बरगद के पेड़ के निचे जाकर छुप गए। इस दौरान गिरा आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वही घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आपको बता दे की मृतक की 5 पुत्री है। जिसमें से तीन की शादी हो चुकी है। इस सम्बन्ध में बीडीओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक के परिजन को मदद सम्भवतः सरकार द्वारा दिया जाता है वह दिया जाएगा।