Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर NH-31 को जाम कर दिया गया। सुचना पर पहुंची बाढ़ और एनटीपीसी थाना की पुलिस के ग्रामीणों को काफी समझया किन्तु ग्रामीण हटने को तैयार नहीं थे।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 26 मछुआरे तीन छोटी नाव लेकर बरहपुर गांव के पास छतरपुरा गंगा घाट पर मछली मारने जा रहे थे। इस दौरान मोर और बरहपुर गांव के बीच तीन घुड़सवार हथियारबंद अपराधियों ने नाव रोकने के लिए कहा। मोटर की आवाज के कारण मछुआरे उनकी आवाज नहीं सुन पाए। नाव नहीं रुकने पर अपराधियों ने उन लोगों पर गोली चला दी। सबसे पिछले नाव में महेंद्र साहनी सवार थे।
जिनके सीने में गोली लगने से घायल होकर नाव में ही गिर गए। जिनके साथी मछुआरों ने घायल अवस्था में बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग गंगा नदी में मछली पकड़ने जाने पर उनसे 1 लाख रंगदारी भी मांगते हैं। एनटीपीसी थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।