Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना की जानकारी रविवार को सुबह में हुई। परिजनों के अनुसार बबन भगत घर से रात में गेहूं पटवन के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान अपराधियों के द्वारा चाकू गोद कर उनकी हत्या कर दी गई। शव को खेत के पास लगे मड़ई में रख उस पर कंबल डाल दिया। सुबह में खेत की तरफ से आ-जा रहे ग्रामीणों ने उन्हें देर तक सोया देख जगाने का प्रयास किया। पुकारने के बाद भी नहीं उठने पर जब कंबल हटाया तो खून से लथपथ उनका शव पड़ा था घटना की सूचना तत्काल घरवालों और पुलिस को दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 को चितैनी गांव के पास जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।