Homeचैनपुरअनुमंडल कार्यालय में भगवानपुर व चांद के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव...

अनुमंडल कार्यालय में भगवानपुर व चांद के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव हुआ संपन्न

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भगवानपुर प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख पद पर जबकि चांद के प्रमुख के रिक्त पदों पर चुनाव संपन्न कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैमूर जिला पदाधिकारी भभुआ के आदेशानुसार चांद के लिए प्रेक्षक के रूप में ओमप्रकाश मंडल उप समाहर्ता कैमूर एवं भगवानपुर प्रखंड के लिए प्रेक्षक के रूप में ज्ञान प्रकाश उप विकास आयुक्त को नियुक्त किया गया था, भगवानपुर प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख के रिक्त पदों पर सुबह 11 बजे बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई जबकि चांद प्रखंड के प्रमुख के रिक्त पद पर दोपहर 2 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया भगवानपुर प्रमुख पद पर दो प्रत्याशी थे, जबकि कुल मतों की संख्या 11 थी, प्रथम राधिका देवी जबकि द्वितीय किरण सिंह जबकि उपप्रमुख पद के लिए भी दो दावेदार थे प्रथम माधुरी देवी जबकि द्वितीय रुदल कुमार प्रसाद चुनाव के दौरान प्रमुख पद के लिए राधिका देवी को 6 मत प्राप्त हुए जबकि किरण देवी को 5 मत प्राप्त हुए इस तरह प्रमुख पद पर भगवानपुर प्रखंड के लिए राधिका देवी विजय घोषित हुई है, वहीं उपप्रमुख पद पर माधुरी देवी को 6 मत प्राप्त हुए थे, जबकि रुदल कुमार प्रसाद को 5 मत प्राप्त हुए इस तरह माधुरी देवी को उपप्रमुख पद पर भगवानपुर के लिए विजयी घोषित किया गया है।

वही चांद प्रखंड के प्रमुख पद पर भी दो दावेदार थे कुल मतों की संख्या 16 थी, प्रथम दावेदार चंदन कुमार को कुल 9 मत प्राप्त हुए जबकि द्वितीय दावेदार सरोज देवी को 7 मत प्राप्त हुए इस तरह चंदन कुमार चांद प्रखंड प्रमुख के लिए विजय घोषित किए गए हैं, चुनाव संपन्न होने के उपरांत सभी विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments